अंबाला। गुरुद्वारा मंजी साहिब में श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी की तरफ से एक नई एंबुलेंस संगत की सेवा में समर्पित की गई। जानकारी देते हुए श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी के प्रधान व पूर्व एग्जीक्यूटिव मेंबर टीपी सिंह ने बताया कि मोहन होम्यो से डॉ. सरोज बाला व संगत के सहयोग से यह एंबुलेंस संगत की सेवा करेगी। उन्होंने बताया कि एचएसजीएमसी के पूर्व उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल ने नई एंबुलेंस की चाबी चालक कृष्ण कुमार को सौंपकर इस सेवा की शुरूआत की। इस दौरान एचएसजीएमसी अंबाला से मेंबर गुरतेज सिंह, एचएसजीएमसी एग्जीक्यूटिव मेंबर रूपिंद्र सिंह पंजोखरा साहिब, मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंद्र सिंह उगाड़ा, बलदेव सिंह कायमपुरी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। संवाद