अंबाला। संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। जीआरपी अधिकारी ने पीजीआई पहुंच शव कब्जे में लिया। मृतक की पहचान गांव सोहता तंदवाल निवासी 30 वर्षीय मुकेश के तौर पर हुई है। वह एक निजी फैक्टरी में काम करता था। जीआरपी शव को लेकर अंबाला आ गई है। वीरवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
प्राथमिक जानकारी में यह सामने आया है कि मृतक ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था और उसका शव गांव तंदवाल के नजदीक मारकंडा पुल की दोनों रेल लाइनों के बीच मिला था। वहीं मृतक की जेब से अभी कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक को उसके परिजनों ने ही पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया था। फिलहाल परिजनों ने किसी पर शक होने से इन्कार किया है।