रेलवे स्टेशन के यूटीएस काउंटर के नजदीक बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर की तरफ से सूचना मिली थी कि यूटीएस काउंटर के नजदीक रेलवे यूनियन दफ्तर के बाहर बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की उम्र लगभग 50-55 वर्ष है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों से जानकारी हासिल की जा रही है। आगामी कार्रवाई के लिए शव छावनी जीआरपी थाने के शव गृह में रखवा दिया है। संवाद