अंबाला। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की मौत हो गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया। जीआरपी के मुख्य सिपाही ओमबीर ने बताया कि स्टेशन मास्टर से जानकारी मिली थी कि ट्रेन नंबर 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस के एस-4 में सफर कर रहे यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई है। ट्रेन दोपहर लगभग एक बजे जैसे ही प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो तुरंत डाक्टर ने यात्री की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। इस पर यूपी निवासी जगरनाथ का नाम अंकित था। आधार कार्ड के तहत ही कंट्रोल रुम से मृतक के थाना क्षेत्र में संपर्क करके परिजनों को जानकारी दी गई जोकि आज अंबाला पहुंच जाएंगे। मृतक सरहिंद में ही मजदूरी का काम करता था और सरहिंद से गोरखपुर जाते समय उसकी मौत हो गई। संवाद