फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ छूटने से नहर में गिरी 7 साल की बच्ची की मौत, बचाने के लिए कूदी दादी की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
7 वर्षीय कोमल की कांवला नहर में गिरने से मौत हो गई। कोमल अपनी दादी की उंगली पकड़ कर नहर किनारे चल रही थी। बच्ची के गिरने से हड़बड़ाई दादी ने भी उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। चीख पुकार की आवाज सुनकर पास ही में सैर कर रहे लोगों ने दोनों को नहर से बाहर निकाल लिया। जिन्हें शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं दादी के फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण अभी उपचार के लिए अस्पताल में रखा गया है। बच्ची की मौत की सूचना मिलने से परिवार व गांव में मातम पसर गया। मृतक बच्ची के परिजन शव का मोस्टमार्टम न करवाने की जिद पर अड़े रहे। मगर पुलिस के समझाने के बाद शव को शवगृह में रखवा दिया गया। कोमल दो भाइयों की इकलौती बहन थी। मृतका के पिता रिंका ने बताया कि कोमल बहुत ही होनहार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें