मुलाना। युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नखडोली गांव निवासी मोहित ने बताया कि बीती 25 मार्च को वह अपने चचेरे भाई कार्तिक के साथ मुलाना से नखडोली की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जब वे विश्वकर्मा मंदिर के पास पहुंचे तो तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं चाचा के बेटे कार्तिक के भी सिर में चाकू से हमला किया। घायल अवस्था में दोनों उपचार के लिए सीएचसी मुलाना पहुंचे। पुलिस ने मोहित की शिकायत के आधार पर गोकलगढ़ निवासी हिमांशु और अनुज सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।