अंबाला। शाहपुर मार्ग स्थित एक पेड़ पर 35 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इलाका पुलिस को सूचित किया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान विजेंद्र सिंह पुत्र सुरेश सिंह मध्य प्रदेश के जिला मुरैना निवासी के रूप में हुई। फिलहाल मौत के असल कारणों का पता नहीं पाया। पुलिस ने शव छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जांच अधिकारी एसआई समर जीत सिंह ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही पूछताछ की जाएगी कि आखिर विजेंद्र अंबाला कैसे पहुंचा और कब से घर पर नहीं था। उधर, इलाके में भी लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके।