फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तालाब में मिला घर से निकले बुजुर्ग का शव

Fri, 02 Feb 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। भाई के घर जाने की बात कहकर घर से निकले बुजुर्ग का शव वीरवार को गांव के तालाब में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कंबासी गांव स्थित तालाब में शव मिलने से सनसनी फैल गई। काफी देर बाद शिनाख्त हुई तो शव गांव के ही एक बुजुर्ग का निकला। इस दौरान कंबासी गांव के सरपंच प्रतिनिधि बलबीर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सवा सात बजे गांव के ही शेर सिंह ने उन्हें सूचना दी कि तालाब में किसी का शव पड़ा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी गुलशन कुमार ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बादशव की शिनाख्त गांव के ही शमशेर सिंह राणा के रूप में हुई। वहीं अनिल राणा ने बताया कि उनके पिता शमशेर सिंह राणा 29 दिसंबर को अपने भाई के घर जाने की बात कह कर घर से निकले थे मगर तभी से उनका कोई अता-पता नहीं था। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने 31 दिसंबर को बराड़ा थाना में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें