अंबाला। अंबाला-सहारनपुर रेलवे खंड पर बंधु नगर रेल पुल के नीचे से एक व्यक्ति का शव मिला। मौके पर पहुंच जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी सुमित वालिया ने बताया कि किलोमीटर नंबर 261/5-6 के पास मिला था। मृतक की उम्र लगभग 30-35 वर्ष है। मृतक की दांई हथेली के पीछे और बाजू पर जय मां गुदा हुआ है। इसी प्रकार बांई बाजू पर जय माता दी गुदा हुआ है। इसके अलावा बांई तरफ अंग्रेजी में एम और नीचे हिंदी में ओम नम: शिवाय गुदा हुआ है। संवाद