फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश से छह डिग्री सेल्सियस लुढ़का दिन का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला में वीरवार को सुबह से रुक रुककर बारिश हुई। इससे दिन व रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं सुबह तक 11 एमएम बारिश हो चुकी थी तो सायं तक नौ एमएम बारिश दर्ज की गई। ऐसे में अंबाला से कुल 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश और काले बादलों के कारण दिन में ही अंधेर छा गया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं बल्कि बारिश से दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। अंबाला में वीरवार को दिन के समय 19.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात्रि तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से लोग बचते नजर आए। सिर्फ यह नहीं बल्कि बारिश ने गलन भी बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र से आ रही ठंडी हवा के कारण अंबाला में अधिक ठंड महसूस हो रही है।
वहीं सायं छह बजे भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बारिश हुई है। आगामी एक दिसंबर तक इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि दो दिसंबर से पांच दिसंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने तथा सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह में करनाल जोन में बारिश की स्थिति



जिला- बारिश हुई- सामान्य बारिश- कितने प्रतिशत बारिश अधिक या कम

अंबाला - 3.3- 1.5- 119 प्रतिशत अधिक

करनाल- 0.3- 1.6- 82 प्रतिशत कम

कुरुक्षेत्र- 0.9- 1.1- 17 प्रतिशत कम

पानीपत- 0.9- 2- 56 प्रतिशत कम

कैथल- 1.9- 1.2- 57 प्रतिशत अधिक

यमुनानगर- 1.1- 1.8- 38 प्रतिशत कम

नोट- बारिश मिलीमीटर में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें