अंतर जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज टीम प्रथम रही। कॉलेज
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत अंतर जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल जिले के टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएवी महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आरएस परमार और रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दर्शन लाल, डॉ. शालू गुप्ता और डॉ. गरिमा सुमरान ने बीए तृतीय वर्ष के छात्र अतिशय, बीए तृतीय वर्ष के छात्र सतीश कुमार और बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रतिष्ठा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद
अंतर जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज टीम प्रथम रही। कॉलेज