अंबाला। बाले का नगला के खेत से जबरदस्ती पालक काटने को लेकर सास-ससुर द्वारा बहू से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बहू ने सास-सुसर सहित अन्य पर धक्का-मुक्की व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना छावनी पुलिस को दी शिकायत में कविता पत्नी अमित कुमार ने बताया कि वह बाले के नगला की निवासी है और अपनी बेटी के साथ रहती है। वह घर के साथ लगते खेत में खेतीबाड़ी का काम करती है। 30 सितंबर को वह बेटी की तबीयत खराब होने के कारण अपनी मां के घर चली गई। जब वापस आई तो देखा कि उसका ससुर केवल कृष्ण व सास राधा देवी और दो अन्य लोग खेत में जबरदस्ती पालक काट रहे थे। इसके बाद उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सास-ससुर ने गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की और पालक लेकर वहां से चले गए।
आरोप है कि जाते हुए उन्होंने कहा कि आज के बाद इस खेत में आई तो जाने से मार देंगे। उसके ससुर ने अदालत से खेत में घुसने के लिए स्टे मांगी थी लेकिन अदालत ने उन्हें कोई स्टे नहीं दी तो उसका ससुर ने जबरदस्ती खेत में उगाई गई फसल को काट कर चुरा लिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने सास ससुर व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।