फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लटकी डेयरी शिफ्टिंग परियोजना, नहीं मिला सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांव ब्राह्मण माजरा में खुलने वाली डेयरी फार्म की योजना लंबित हो गई है। डेयरी फार्म निर्माण के लिए सलाहकार रखने का टेंडर लगाया गया था जोकि 27 जुलाई को खोला गया तो किसी ने भी इसमें हिस्सा नहीं लिया। इसलिए अब नगर परिषद ने दोबारा से टेंडर जारी किया है ताकि जल्द सलाहकार की नियुक्ति हो सके और डेयरी फार्म का समुचित सुविधाओं के तहत निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन

दरअसल, गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश पर रिहायशी क्षेत्रों में खुली डेयरियों को गांव ब्राह्मण माजरा में शिफ्ट करने की योजना तैयार की गई थी ताकि अंबाला छावनी का क्षेत्र गंदगी मुक्त हो और यहां हरा-भरा व साफ-सुथरा वातावरण हो। डेयरी फार्म का नक्शा चीफ आर्किटेक्ट हरियाणा द्वारा तैयार किया गया था और पिछले दिनों इस नक्शे को गृहमंत्री ने भी मंजूरी प्रदान की थी और साथ ही नप अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि डेयरी फार्म का निर्माण इस प्रकार किया जाए ताकि यहां आने वाले पशु पालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यहां बिजली,पानी और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था हो। इसलिए नप ने सलाहकार की नियुक्ति को लेकर टेंडर निकाला था।


21 एकड़, 71 डेयरियां होंगी शिफ्ट
गांव ब्राह्मण माजरा पंचायत व अधिगृहित की गई जमीन पर डेयरी फार्म का निर्माण करवाया जाएगा। डेयरी फार्म में गैस प्लांट, पशुओं का अस्पताल, तालाब और पार्क भी बनाया जाएगा। लगभग 21 एकड़ में यह निर्माण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 14-15 एकड़ में डेयरी फार्म और 5-6 एकड़ में गोशाला बनाई जाएगी ताकि बेसहारा गोवंश को भी सहारा मिल सके।
विज्ञापन

गांव ब्राह्मण माजरा में डेयरी फार्म के निर्माण के लिए सलाहकार नियुक्त किया जाना है ताकि यहां सभी सुविधाएं समुचित ढंग से तैयार की जा सकें। अभी किसी ने आवेदन नहीं किया है। इसलिए दोबारा से टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन

मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें