अंबाला सिटी। जंडली में सिलिंडर लीक होने से युवक झुलस गया। नागरिक अस्पताल से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। कपिल जंडली में किराये पर रहता है। उसका भाई कहीं गया था। इस कारण सुबह का नाश्ता बना रहा था। नाश्ता बनाते समय अचानक से सिलिंडर की पाइप से गैस लीक हो गई और उससे आग फैल गई और उस आग में युवक झुलस गया। चीख पुकार सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने युवक को आनन-फानन में शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया।