मुलाना। एक साइकिल सवार स्कूली बच्चा गगन निवासी मुलाना डंपर की चपेट में आ गया। हादसा मुलाना में टंगैल मोड़ के पास घटित हुआ। इसमें साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की बच्चे को कुछ ही चोटें लगी। जानकारी के अनुसार डंपर चालक ही बच्चे को अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गया। वहीं हादसे की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। हादसे की जगह पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर मुलाना पुलिस मौके पर पहुंची व कार्रवाई में जुट गई। संवाद