संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिटी के एमडीएसडी कॉलेज में सोमवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक अंबाला सृष्टि गुप्ता ने साइबर जागरूकता अभियान के दौरान छात्राओं व शिक्षकों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।
उन्होंने साइबर अपराधों व महिला सुरक्षा के संबंध में डायल 112 एप के बारे विस्तृत से जानकारी दी। उन्होंने अपराधों से बचने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि कि किसी भी अनजान व्यक्ति की काॅल पर आप अपने बैंक खाता, क्रेडिट व डेबिट कार्ड की जानकारी सांझा न करें। फेसबुक, व्हाट्सएप पर टू स्टेप वेरिफिकेशन जरूर लगाएं। अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम के अकाउंट को प्राइवेट रखें व ओटीपी किसी से भी शेयर ना करें।
इसके अलावा लालच में आकर अपनी बैंक संबंधी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति को मोबाइल पर साझा न करें। महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 एप ,ट्रीप मानिटरिंग से 24 घंटे सहायता प्राप्त कर सकती है व साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काॅल कर या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करवा सकती है।