अंबाला। लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में भीड़ बढ़ती जा रही है, आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है। आरक्षण केंद्र पर कंफर्म टिकट की आस में आने वाले यात्रियों को वेटिंग की टिकट मिल रहा है और वो भी एक-दो नहीं, बल्कि 100 के पार। अब यात्रियों को तत्काल टिकट का सहारा है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले मार्ग पर रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर दिया है। इसलिए यात्री सफर पर जाने से पहले स्पेशल ट्रेनों की जानकारी भी जरूर हासिल कर लें, जिससे कि उन्हें कंफर्म टिकट मिल सके और वो भी बिना किसी परेशानी के। मंगलवार को लंबे मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 200 के पार कर गया था। कुछ ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी टिकटों की बुकिंग भी आगामी कुछ दिनों के लिए बंद कर दी है।
अंबाला से कटरा
ट्रेन नंबर 22317 हमसफर एक्सप्रेस में 43 वेटिंग मिल रही है। इसी प्रकार 12413 जम्मूतवी एक्सप्रेस में 83 वेटिंग, 14645 शालीमार एक्सप्रेस में 49, 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस में 127, 22401 दिल्ली-उधमपुर एसी सुपरफास्ट में 26, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में 76, 22461 श्री शक्ति एक्सप्रेस में 68, 15655 कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस में 136, 11077 झेलम एक्सप्रेस में 38, 12445, उतर संपर्क क्रांति स्लीपर टिकट उपलब्ध नहीं, 04141 सूबेदारगंज-उधमपुर एक्सप्रेस में 118, 12471 स्वराज एक्सप्रेस में 70, 14033 जम्मू मेल में 142, 12919 मालवा एक्सप्रेस में 102, 04641 नई दिल्ली-कटरा में 40, 14609 हेमकुंट एक्सप्रेस में 83 और ट्रेन नंबर 18101 टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस में 89 वेटिंग चल रही है।
अंबाला से हावड़ा
ट्रेन नंबर 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस में 161, 12312 नेताजी एक्सप्रेस में 107, 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस में 137, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस और 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल में स्लीपर श्रेणी की बुकिंग बंद कर दी गई है।
अंबाला से मुंबई और पूना
ट्रेन नंबर 12472 स्वराज एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में सीट नहीं है। वहीं ट्रेन नंबर 12904 गोल्डन टेंपल मेल में 182 वेटिंग, 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में 248 वेटिंग, 11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस में 205 वेटिंग, 22686 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 97 वेटिंग औैर ट्रेन नंबर 11078 झेलम एक्सप्रेस में 288 वेटिंग चल रही है।
अंबाला-जयपुर
ट्रेन नंबर 12414 जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस में 65, 19412 दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस में 143 और ट्रेन नंबर 14646 शालीमार एक्सप्रेस में 120 वेटिंग चल रही है।
खाली सीटें
ट्रेन नंबर 09097 वलसाड-जम्मूतवी एसी सुपरफास्ट, 04071 72 और 04081 व 82 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली, 04075 व 76 नई दिल्ली-उधमपुर-नई दिल्ली, 04053 और 54 आनंद विहार टर्मिनल-उधमपुर-आनंद विहार, 04671 व 72 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं।
गर्मी की छुट्टियां शुरु होने वाली हैं। इस कारण रोजाना चलने वाली ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ रही है। रेलवे ने कुछ समर स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों में अभी कुछ सीटें खाली हैं। सफर पर जाने से पहले यात्री इसे ऑनलाइन तरीके और हेल्पलाइन नंबर से भी जानकारी ले सकते हैं।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।