नारायणगढ़। भारतीय योग संस्थान की ओर से योग साधकों को प्राचीन महाकाली शिव मंदिर लखनौरा में दर्शन के लिए एक विशेष साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सुबह 5 बजे नारायणगढ़ अहलूवालिया धर्मशाला से आस्था के केंद्र प्राचीन महाकाली शिव मंदिर लखनौरा तक की गई। साइकिल यात्रा के मार्ग में आने वाले बरसुमाजरा गांव में स्थित कारगिल शहीद पवन कुमार सैनी पेट्रोल पंप पर रुकी और शहीद की प्रतिमा को नमन किया। इस साइकिल यात्रा में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। लखनौरा में साइकिल यात्रा के पहुंचने पर मंदिर कमेटी के प्रधान दलबीर सिंह ने कमेटी सदस्यों का स्वागत किया। यात्रा में शामिल महिला पुलिस की ओर से महिला पुलिस कर्मी अंजू ने डायल- 112 के बारे में जानकारी दी। जोन प्रधान संजय धीमान और भारतीय योग संस्थान के केंद्र प्रमुख राजेश शर्मा और संयोजक एडवोकेट लाजपत ने बताया कि साइकिल यात्रा पहले वर्ष में एक बार निकाली जाती थी लेकिन अब योग साधकों के अनुरोध पर मास में एक बार यह साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस साइकिल यात्रा के दौरान प्रधानाचार्य सुधीर कुमार, डॉक्टर रोहित सैनी, संजय धीमान, हैड कांस्टेबल अंजू, मान, मनोज, आदि शामिल रहे।