फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: करोड़ो खर्च फिर भी सामुदायिक शौचालय बदतर

विज्ञापन
कपड़ा मार्केट में मौजूद सार्वजनिक शौचालय, संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में सार्वजनिक शौचालयों की हालत बदतर होती जा रही है। ऐसी स्थिति तब है जब स्वच्छ भारत मिशन पर नगर निगम करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है।
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालयों की हालत इतनी दयनीय है कि लोग आसपास खुले में जाने को मजबूर हो रहे है। यहां कई शौचालय ऐसे हैं, जिनमें महिलाओं के लिए कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में महिलाओं को भी परेशानी होती है। कहीं पर गंदगी के ढेर हैं। किसी शौचालय में सीट नहीं लगी तो कहीं पर निकासी की परेशानी है। कहीं सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पहला मामला
निकासी की नहीं सुविधा
बाल भवन के सामने स्थित शौचालय में न तो सफाई रहती है और न ही यहां पर निकासी का प्रबंध है। इस कारण शौचालय की सारी गंदगी आसपास के खाली प्लाॅट में भर जाती है। गंदगी में बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगो को भी परेशानी होती है। इसके साथ ही बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है। इतना ही नहीं यहां पर महिलाओं के लिए बनाए शौचालय पर ताले लगे हैं। लोगों की मांग है कि यहां पर निकासी का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

दूसरा मामला
बाजार में सिर्फ एक ही शौचालय
होलसेल कपड़ा बाजार में स्थित शौचालय में सफाई तो रहती है, लेकिन यहां पर एक ही शौचालय है, जिसके कारण यहां आने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है। ऐसे में सफाई व्यवस्था को बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों और ग्राहकों का कहना है कि कपड़ा मार्केट में कम से कम तीन सार्वजनिक शौचालय होने चाहिए, जिससे कि महिलाओं को कोई परेशानी न हो।
तीसरा मामला
पानी ही नहीं आता
मानव चौक पर बने शौचालय में पानी की समस्या के साथ साथ सफाई सिर्फ नाममात्र ही रहती है। इतना ही नहीं पुरुष शौचालयों में तो पानी की भी सुविधा नहीं है। ऐसे में कई बार लोगों को बाहर खुले में जाने को मजबूर होना पड़ता है। यहां पर भी महिलाओं के शौचालय पर ताला लगाया हुआ था। यदि कोई महिला आती है तो उसके बाद ही उसे खोला जाता है।
चौथा मामला
निगम कार्यालय के पास का शौचालय दयनीय
निगम कार्यालय के नजदीक बने सार्वजनिक शौचालय में भी स्थिति बहुत दयनीय है। यहां पर नाले का ढक्कन टूटा है। इस कारण आने-जाने में परेशानी होती है। हमेशा बदबू आती है। यहां पर एक सीट भी टूटी है। महिलाओं का कहना है कि यहां पर सफाई भी नहीं रहती और कभी तो पानी की सप्लाई भी बाधित रहती है। इसके चलते महिलाओं को नगर निगम में ही जाना पड़ता है, लेकिन वहां भी कुछ खास सफाई नहीं है।
टूटी है यूरिनल सीट

जगाधरी गेट स्थित दुकानदार बलविंद्र सिंह ने बताया कि शौचालय में यूरीन की सीट टूटी है। इसके साथ ही पानी की टोंटियां भी जाम है। हाथ धोने के लिए पानी भी नहीं मिलता है।
बदबू से बुरा हाल
बाल भवन स्थित दुकानदार शीशपाल ने बताया कि शौचालय में निकासी नहीं है। सारी गंदगी बाहर ही जमा हो रही है। इसमें बदबू पैदा हो गई है। हालत ऐसी है कि यहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
पूरी मार्केट में एक ही शौचालय
दुकानदार रविकुमार ने बताया कि कपड़ा मार्केट में शौचालय साफ तो है, लेकिन एक ही सार्वजनिक शौचालय होने के कारण यहां पर लोगों को परेशानी होती है। उनकी मांग है कि यहां पर कम से कम तीन शौचालय होने चाहिए।
विज्ञापन

सबसे गंदा शौचालय
मानव चौक पर शिवम प्रोपर्टी के संचालक मितल ग्रोवर ने बताया कि यहां का शौचालय सबसे गंदा है। अक्सर ही यहां पर नशेड़ी बैठे रहते हैं। सफाई भी नाम मात्र की ही। शौचालय में पानी की व्यवस्था भी नहीं है।
वर्जन
शौचालयों के सुधार के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
दीपक सूरा, डीएमसी, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें