फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुलाना में खेतों में बिछी फसल

विज्ञापन
मुलाना मंडी में धन की ढेरी भीगी हुई । संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
मुलाना। क्षेत्र में हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कटाई के समय आई इस आपदा से धान की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। पकी फसल के गिरने और दानों पर सीधे पानी पड़ने से पैदावार प्रभावित हुई है। फसल की गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ने की आशंका है। किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरने जैसे हालात बन गए हैं। मुलाना अनाज मंडी में खुले में रखी धान की ढेरियां भी तेज बारिश में भीग गईं। विभाग ने तिरपाल डालकर फसल बचाने का प्रयास किया था, लेकिन लगातार बारिश और जल निकासी की कमी से यह इंतजाम नाकाफी साबित हुए। मंडी में धान की फसल पानी के बीच ही तिरपाल से ढकी रही। संवाद

मुलाना मंडी में धन की ढेरी भीगी हुई । संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें