हरियाणा के अंबाला के शहजादपुर क्षेत्र के गांव मंगलौर के पास लिफ्ट लेने के के लिए इंतजार कर रहे युवक पर बोलेरो चढ़ाकर हत्या की कोशिश में बॉबी उर्फ बलविंद्र और निखिल पर केस दर्ज कर हुआ है।
घायल ने अपने दोस्तों के साथ आरोपी युवकों को लड़की का पीछा करने और छेड़ने को मना किया था।
इस रंजिश के चलते आरोपी युवकों ने विकास पर बोलरो चढ़ाकर हत्या की कोशिश की। शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में विकास ने बताया कि वह गांव मंगलौर का निवासी है। उसे और उसके दोस्तों पता लगा कि बड़ा गांव और नारायणगढ़ के दो लड़के गांव मंगलौर और आसपास की लड़कियों का पीछा करते हैं और छेड़ते हैं।
21 जनवरी 2023 से एक हफ्ते पहले उसने और उसके दोस्तों ने इन लड़कों को समझाया कि गांव की लड़कियों का पीछा करना छोड़ दें। इस घटना के बाद 21 जनवरी को उसे पता लगा कि उसकी रिश्तेदारी में महिला का हादसा अंबाला में हो गया। इस हादसे का पता करने के लिए उसे अंबाला आना था तो वह मंगलौर के बाहर शिव मंदिर के पास किसी से लिफ्ट लेने के लिए खड़ा था।
इसी दौरान उसे बड़ी कोहड़ी की साइड से बोलेरो गाड़ी आते हुए दिखाई दी। उसने गाड़ी को हाथ देकर रुकने का इशारा किया। गाड़ी में बैठे ड्राइवर और अन्य युवक ने उसे देखते ही गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।
इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और गाड़ी भी दीवार से टकराकर रुक गई। यह देख आसपास के लोगों ने गाड़ी के ड्राइवर और साथ बैठे लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को इसके बारे में सूचना दे दी और गंभीर रूप से घायल विकास को इलाज के लिए नारायणगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया।
चंडीगढ़ जीएमसीएच में किया रैफर
जहां पर डाक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर उसके अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। शहर से हालत देखते हुए घायल को छावनी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद अंबाला छावनी के नागरिक असपताल में उसकी बिगढ़ती हालत को देखते हुए उसे सैक्टर 32 स्थित जीएमसीएच चंडीगढ़ में रेफर कर दिया। जहां पर वह उपचाराधीन है। अब इस मामले में शहजादपुर पुलिस ने दो आरोपी बॉबी उर्फ बलविंद्र व निखिल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।