मॉडल टाउन पुलिस क्षेत्र में महिला ने ससुर पर दुष्कर्म करने की कोशिश और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता महिला को सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही उसका ससुर उसके साथ अभद्र व्यवहार करता है। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार शाम को उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और मारपीट भी की, जिससे उसे चोट भी आई। महिला का आरोप है कि जब इस बारे उसने यह जानकारी अपने मायके में दी, तो उसके ससुर ने उसके मायके जाकर उसकी मां के साथ मारपीट की। घायलावस्था में दोनों को सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस थाना बलदेव नगर एसएचओ दिनेश चौहान ने बताया कि इस मामले में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।