फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को किया स्टेट हाईवे जाम, जमकर काटा बवाल

Tue, 29 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के झगड़े में सोमवार रात को एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर हमला करने पर भड़के पीड़ित पक्ष ने रात को नारायणगढ़-रायपुररानी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इसी को देखते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जाम लगाने वाले लोगों को शांत करने की कोशिश की, मगर देर रात तक जाम जारी रहा। पीड़ितों का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने गुंडा तत्वों को बुलाकर उनके घर पर हमला किया और महिलाओं से भी दुर्व्यवहार किया। जबकि घर में तोड़फोड़ भी की।लाहा गांव कुछ बच्चों का आपसी विवाद हो गया था। इन बच्चों ने अपने-अपने घरों में जाकर इसकी सूचना दी। लेकिन सोमवार देररात एक पक्ष ने करीबन दस-बारह लोगों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला बोल दिया। पीड़ितों के अनुसार उनके घर में लोग हथियार लेकर घुसे और तोडफ़ोड़ करते हुए मारपीट की, जबकि घर की महिलाओं से दुर्व्यवहार भी किया।इसी बात को लेकर ग्रामीण भी गुस्साए गए और वे पीड़ित मुख्तयार सिंह के परिवार के साथ खड़े हो गए और उन्होंने नारायणगढ़-रायपुररानी-चंडीगढ़ राजमार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर आ पहुंचा लेकिन ग्रामीण हमलावरों की गिरफतारी को लेकर अड़ गए। करीबन डेढ़ घंटे तक जाम पर बैठे लोग आरोपियों की जिद पर अड़े रहे। आखिरकार पुलिस को दो युवकों को हिरासत में लेना पड़ा। देर रात एसीपी रमेश कुमार व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि वे थाने में लिखित शिकायत दें, इस मामले में मंगलवार को ही कार्रवाई होगी। ग्रामीणों ने अफसरों के समक्ष सुरक्षा भी सुनिश्चित करने की बात कही। जिस पर ेअफसरों ने कहा कि गांव में सभी लोग सुरक्षित रहेंगे, असामाजिक तत्वों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। अफसरों के आश्वसन के बाद जाम को खोल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें