कैंट में लगातार लूट, ठगी, स्नैचिंग व चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। लुटेरे और चोरों के हौंसले इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं कि वे उनमें पुलिस का भी खौफ अब कम दिखाई देता है। यही वजह है कि गत आधी रात दो लुटरों ने रामबाग रोड व टिंबर मार्केट इलाके की रखवाली कर रहे चौकीदारों पर ही हमला बोल दिया। इस दौरान एक चौकीदार को तो बुरी तरह चाकू से गोद दिया, वह सीरियस हालत में अस्पताल में उपचाराधीन है। उधर, पुलिस ने इसी मामले में फिलहाल दो आरोपियों नितिन व कल्लू उर्फ ब्लैक को काबू कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।एसएचओ कैंट जसपाल सिंह ने बताया कि पहली घटना में दोनों आरोपियों ने लूट के इरादे से टिंबर मार्केट में चौकीदारी कर रहे चौकीदार होरीलाल को चाकू के दम पर लूट लिया। उससे उसका मोबाइल व उसकी जेब में 190 रुपये लूट लिए और वहां से फरार हो गए। चौकीदार की तुरंत इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी।इसी वारदात के करीबन एक घंटे बाद यही दोनों लुटेरे युवक रामबाग रोड पर बीच की डिग्गी के पास चौकीदार किशोर के पास पहुंचे और उसे भी चाकू दिखाने लगे। लेकिन चौकीदार ने उनका विरोध कर उनसे दो-दो हाथ करने की कोशिश की, लेकिन तभी दोनों तेज-तर्रार लुटेरे युवकों ने चौकीदार पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया, जिससे चौकीदार बुरी लहुलूहान हो गए। उसके बाद लुटेरों ने उसका भी मोबाइल व 900 रुपये छीने और फरार हो गए। पुलिस ने इस वारदात पर कार्रवाइ करते हुए दोनों लूट के आरोपियों को काबू कर लिया है।