अंबाला चंडीगढ़ रोड स्थित ड्राइव इन 22 के पास मंगलवार एक अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे इतना दर्दनाक था कि घटना स्थल पर बाइक सवार पुरुष व एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद राहगीर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को अंबाला सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुरुष की पहचान मुलाना के देवेंद्र के रूप में हुई है। जबकि मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इलाका पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया और मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। महिला के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द की महिला की पहचान हो जाएगी और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।