फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में विवाद, चार जख्मी, तीन रेफर

Tue, 29 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सोमवार को दो पक्षों में हुए जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। घायलों को कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से तीन को गंभीर हालत में सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। गांव बोह में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में तेजधार हथियार चले। बताया जाता है कि दोनों पक्ष जमीन पर अलग-अलग दावे कर रहे हैं। इसी को लेकर उस वक्त विवाद हो गया, जबकि एक पक्ष से महिलाओं ने जमीन पर लकड़ियां डाल दी। इस पर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और तेजधार हथियार जमकर चले। दोनों पक्षों में तीन महिलाएं समेत चार लोग गुरमेलो, बबली बाला, बलकार सिंह घायल हो गये। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया। जबकि गुरमेलो,बाला व बलकार को सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में रेफर किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें