फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: भुप्पी राणा व बंबीहा गैंग के ईनामी बदमाश वेद प्रकाश उर्फ गौरव को एसटीएफ ने दबोचा

Mon, 24 Apr 2023 07:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

इस केस से जुड़े दूसरे आरोपी वेद प्रकाश उर्फ गौरव उपरोक्त के साथी जसविंद्र उर्फ जस्सी व दीक्षांत उर्फ दिशु को एसटीएफ अंबाला की टीम ने पहले ही काबू कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में भुप्पी राणा व बंबीहा गैंग से जुड़े व 5 हजार के ईनामी बदमाश वेद प्रकाश उर्फ गौरव को अंबाला एसटीएम ने काबू कर लिया है। वेद प्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर 13 जनवरी 2023 को गांव मुकुंदपुर में आपसी गैंगवार के चलते एक व्यक्ति पर गोलियां चलाई थी। इस बीच व्यक्ति चार गोलियां लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन


तभी से पुलिस फरार चल रहे शहजादपुर के गांव मुकुंदपुर के रहने वाले आरोपी वेद प्रकाश की तलाश में जुटी हुई थी। बताया जाता है कि वह भुप्पी राणा व बंबीहा गैंग से भी जुड़ा हुआ है। एसटीएफ गुरुग्राम जयवीर सिंह राठी व अंबाला एसटीएफ के उप पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के आदेश पर टीम का गठन हुआ।

अंबाला निरीक्षक दिपेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी टीम में शामिल एसआई रोहित रोहिल्ला, हेड कांस्टेबल जगमोहन, हेड कांस्टेबल निर्मल सिंह, ईएचसी रोहित व राहुल के संग मिलकर आरोपी को दबोचा। आरोपी शहजादपुर में 14 जनवरी को दर्ज धारा 307/34 आईपीसी आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस केस से जुड़े दूसरे आरोपी वेद प्रकाश उर्फ गौरव उपरोक्त के साथी जसविंद्र उर्फ जस्सी व दीक्षांत उर्फ दिशु को एसटीएफ अंबाला की टीम ने पहले ही काबू कर लिया था। वो भी इस मामले में ईनामी बदमाश थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें