फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस पलटी, छह बच्चे जख्मी, स्कूल संचालक की पिटाई

Thu, 24 Sep 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को कस्बा के साहलेपुर गांव के पास स्कूल की बस प्लट जाने से बस खेतों मेें जा गिरी। हादसे में छह बच्चों को चोटें आई हैं, जिनको अस्पताल में इलाज दिया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को बसों से निकाला। बताया जाता है कि बस में करीब पैंतीस विद्यार्थी थे। मौके पर पहुंचे स्कूल संचालकों की गुस्साए ग्रामीणों ने पिटाई भी कर दी। इलाका पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। निजी स्कूल की बस विद्यार्थियों को बिठाकर स्कूल के लिए आ रही थी। जैसे ही यह बस गांव सालेहपुर व पौंटी के बीच पहुंची, तो अचानक बस चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे उतर गया, जिससे बस खेतों में पलट गई। बताया जाता है कि बस में काफी विद्यार्थी बैठे, जिनमें से छह विद्यार्थियों को चोटें आईं। हादसे के बाद बच्चे घबरा गए और चीख पुकार मच गई। इसी दौरान ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्चों को किसी तरह से बस से बाहर निकाला। सूचना पाकर स्कूल संचालक भी मौके पर पहुंचा, जिसे देख ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने स्कूल संचालक भी पिटाई कर दी, जबकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्कूल संचालक को छुड़ाया। इसके बाद घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनको उपचार किया गया। इस हादसे में छह बच्चे जख्मी हुए हैं, जिनकी पहचान गांव धनौरा निवासी अनिकेश, जतिन, अमित, दीपक, मनी व नीशु शामिल हैं। मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें