फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, चार जख्मी

Thu, 03 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना/नारायणगढ़। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं, चार लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से एक की गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग कार्रवाई शुरू कर दी हैं। जगदीश वासी मगरपुरा साहा अपने भाई देवी चंद के साथ धनौरा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। जब दोनों भाई अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापिस जाने लगे तो टंगैल रोड पर स्थित पीर बाबा की मजार के पास सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही दोनों भाई दूर जा गिरे। जगदीश को सिर पर गहरी चोटें लगी थी, वहीं देवी चंद भी घायल था। दूसरी बाइक पर सवार रोहित वासी आहलुवाला एक अन्य व्यक्ति के साथ भी बाइक से गिरकर घायल हुए। राहगीरों की मदद से घायलों को एमएम मुलाना अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डाक्टर ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। मृत जगदीश के भाई देवी चंद की शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी हैं। नारायणगढ़-डैहर अबली साढ़ौरा मार्ग पर स्थित गांव डैहर के निकट मंगलवार की देर सायं हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हुए व्यक्ति को नारायणगढ़ सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लगभग 74 वर्षीय समय सिंह निवासी डैहर साइकिल पर जा रहा था कि पीछे की ओर से आए एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। समय सिंह की तो चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चालक तरसेम लाल निवासी बांसावाला (यमुनानगर) को नारायणगढ़ सामान्य अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जांच अधिकारी धर्मपाल के अनुसार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें