प्रसाद की तीन रेहड़िया खाक, हड़कंप
- फोटो : Amar Ujala
रविवार सोमवार मध्यरात्री को कालीबाड़ी मंदिर के बाहर प्रसाद की तीन रेहड़ियां संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसके कारण रेहड़ी पर रखा सामान जल कर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बीडी फ्लोर मिल निवासी अजय ने बताया कि वह कालीबाढ़ी मंदिर के बाहर नारियल व माता की पूजा का सामन की रेहड़ी लगाता है। शनिवार वह अपने साथी के साथ रेहड़ियां बंद करके गए थे। रविवार रात दो बजे उसकी व साथ में दो और रेहड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।