अंबाला। शहजादपुर के बस अड्डा पर स्कूली छात्रों को अपनी जान जोखिम में डालकर हरियाणा रोडवेज की बसों में छतों में चढ़कर अपने घर जाने व स्कूल आने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र व छात्राओं का कहना है कि स्कूल में आने व जाने के समय में हरियाणा रोडवेज की बस सर्विस नाम मात्र है क्योंकि प्राईवेट बस चालक उन्हें अपनी बस में सफर नही करने देते क्योंकि वो बस पास सेवा उनकी प्राईवेट बस में लागू नही है जिस कारण उन्हें हर दिन परेशान होना पड़ रहा हैं। उन्होंने कई बार प्रशासन से बस की सर्विस को बढ़ाने की मांग कर चुके है जिस पर आज तक कोई सुनवाई नही हुई है। छात्रों का कहना है कि छुट्टी के समय घंटा भर बस स्टेंड पर खड़ा रहना पड़ता है शहजादपुर से अंबाला कैंट व अंबाला शहर व पंचकुला जाने के लिए बस की सर्विस नाम मात्र उपलबंध है उन्हें मजबूरी में धक्के खाने पड़ रहे है। छात्रों ने राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि इलाके में बस सर्विस बढ़ाई जाए, ताकि बच्चों को इस तरह बिना धक्के खाए घर से स्कूल और स्कूल से घर तक जा सके। बच्चों का कहना है कि उन्हें सफर के दौरान बड़ी घटना का अंदेशा रहता है, लेकिन फिर भी बस में लदकर जाना उनकी मजबूरी है, क्योंकि बाद में बस घंटों बाद मिलती है।