शनिवार को लालकुर्ती बाजार में बने होटलों के मालिकों में उस समय हड़कंप मच गया जब राजस्थान के जिला अलवर से पुलिस की टीम होटलों में चेकिंग के लिए पहुंची। बताया जाता है कि ये टीम गत दिवस जिला अलवर से लापता लड़का व लड़की की तलाश में पहुंची थी। उधर, चेकिंग के लिए पहुंची टीम में मौजूदा अधिकारियों ने इलाका पुलिस को साथ लेकर होटलों को पूरी तरह से खंगाला। इसके साथ ही होटलों में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। परंतु इस चेकिंग के दौरान कोई भी सुराग न लग सका और टीम बैरंग लौट गई। पुलिस का कहना है कि इस टीम ने लालकुर्ती में मौजूद विभिन्न होटलों को पूरी तरह से खंगाला है। यह टीम शनिवार को सुबह ही बाजार में पहुंच गई थी और सभी होटलों के एंट्री रजिस्टर को भी अपने कब्जे में लेकर जांचा।