संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची गायब
मुलाना। मुलाना में रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई हैं। लड़की के पिता ने मुलाना पुलिस को शिकायत दी हैं। मुलाना वासी अहमद खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे उसकी 12 वर्षीय बेटी रोहाना बाजार से सामान लेने निकली लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रोहाना को आस पड़ोस ,जान पहचान व रिश्तेदारों के यहां बहुत ढूंढा परंतु रोहाना नहीं मिली। मुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी।