फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्यप्रणाली से विज नाराज,

Thu, 08 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
मंत्री
विज्ञापन
अंबाला कैंट। बुधवार को मंत्री अनिल विज के खुले दरबार में जहां पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं, वहीं होमगार्ड की कार्यप्रणाली से खफा मंत्री ने अधिकारियों के तबादले के लिए लेटर लिखने के निर्देश दिए। इसी तरह बारह साल से जमीन के इंतकाल के लिए भटक रहे व्यक्ति को राहत की उम्मीद दिखी, जब मंत्री ने तहसीलदार को इंतकाल के मामले में हो रही देरी की जांच करने के निर्देश दिए। इस दरबार में 216 लोगों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से संबंधित 153 शिकायतें रखी।
विज्ञापन

खुले दरबार में मंत्री अनिल विज ने शिकायतों के निपटान में देरी और थाने में आने वाले लोगों के प्रति पुलिस के व्यवहार पर नराजगी जाहिर करते हुए इसमें सुधार के लिये सत निर्देश दिये। इस दौरान कैंट बीसी बाजार चौकी पुलिस और कैंट थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने सवाल खड़े। इन शिकायत कर्ताओं ने कहा कि पुलिस कार्रवाई करने की बजाए समझौते का दबाव बना रही है। इतना ही नहीं कार्रवाई की मांग करने पर दुर्व्यवहार तक करते हैं। इस पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोगों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह की कोई भी जायज शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने गृह रक्षी विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई तथा गृह रक्षी के कमांडेंट और कंपनी कमांडर के तबादले के लिए उच्च अधिकारियों को लिखित खत भेजने के निर्देश दिये।
बब्याल के राधेश्याम ने शिकायत दी कि उन्होंने वर्ष 2004 में जमीन खरीदी थी। इस जमीन के इंतकाल के लिए वह लगातार भटक रहा है, लेकिन जमीन का इंतकाल नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने तहसीलदार को निर्देश दिये कि वे इंतकाल जल्द करवाने के साथ-साथ मामले में देरी के लिए भी पता लगायें। इसी तरह जोगी मंडी अंबाला छावनी के रमेश कुमार ने बिजली के अधिक बिल, रामपुर सरसेहड़ी में सरकारी जमीन को खाली करवाने, ब्राहमण माजरा में ट्यूबवेल लगाने, बाजीगर कॉलोनी में तारों को बदलने सहित बिजली की गलत रीडिंग, स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने आदि की शिकायतें दीं। इसी तरह कैथल के मानस गांव से आये लगभग 70 खिलाड़ियों ने गांव में फुटबाल नर्सरी स्थापित करने का अनुरोध किया और कहा कि गांव में पंचायत द्वारा स्टेडियम के लिए पहले से ही भूमि उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव दे रखा है। इस अवसर पर एडीसी आरके सिंह, एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, जीएम रोडवेज कुलधीर सिंह, डीएसपी सुरेश कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता, सोम चोपड़ा, जसबीर जस्सी, बलविंद्र सिंह साहपुर, किरण पाल चोहान, राजीव डिंपल, गुरपाल माजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें