फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिलाओं के बैग काटकर 29 हजार चुराए

Fri, 11 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान मार्केट के निकट गुरुवार अज्ञात चोरों द्वारा दो महिलाओं के बैग काटकर 29 हजार रुपये चुराने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि महिलाएं बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी कर रही थी। तभी अचानक अज्ञात ने धारदार चीज से बैग काट दिए। उधर, बाजार की खरीददारी कर रही महिलाओं को राहगीरों की सहायता से चोरी का पता लगा। जिसके बाद महिलाओं ने इलाका पुलिस को मामले की शिकायत दी। दुकानदारों का कहना है कि बाजारों में कई महिलाएं संदिग्ध घूमती दिखाई देती है। पुलिस को दी पहली शिकायत में डिफैंस कालोनी निवासी वीना कुमारी ने बताया कि वह एटीएम से पैसे निकालकर बाजार में अपनी बेटी के साथ खरीददारी करने के लिए आई थी। जैसे ही वह हनुमान मार्केट के पास करियाना स्टोर पर सामान खरीद रही थी कि अचानक दुकानदार ने बैग कटा होने की सूचना दी।जिसके बाद बैग में पच्चीस हजार की नकदी न होने पर होश उड़ गए और आस पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद कोई सुराग न लगने पर तुरंत इलाका पुलिस को शिकायत दी। उधर, इसी बाजार से अज्ञात चोरों ने जंडली निवासी विनोद कुमारी को भी निशाना बनाया गया। जिसके बाद चोरों ने उसी अंदाज में बैग काटकर पांच हजार के करीब नगदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस के जांच अफसर सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार का कहना है कि महिला को शिकायत के लिए थाने में बुलाया गया है और उसके बाद ही अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें