फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट कांपलेक्स में चली ईंटे, गमले, मचा हड़कंप

Sun, 17 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
कोर्ट कांपलेक्स में चली ईंटे, गमले, मचा हड़कंप - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
एक बार फिर से अंबाला के कोर्ट कांपलेक्स में अलग-अलग दो मामलों में दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर लात, घूसे, ईंटें, पत्थर व यहां तक कि वहां पड़े गमले तक चले। ये नजारा देखकर जहां वकीलों, मुवक्किलों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया, वहीं इस घटना में सात लोग घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों के लोगों को काबू किया और फिर घायलों को सिटी सिविल अस्पताल में दाखिल किया। दूसरी ओर, कोर्ट कांपलेक्स में इस तरह की हो रही वारदातों को लेकर जिला बार एसोसिएशन ने रोष जताया है। एसोसिएशन ने अंबाला कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उधर, पुलिस ने इन मामलों में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 -पहला मामला
 तलाक केस में आए थे कोर्ट, आपस में भिड़े
 पहले मामले में तलाक केस के संदर्भ में कोर्ट परिसर में आए दो गुट आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में चार लोग घायल हो गए। झगड़े की जानकारी देते हुए एक महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी दो साल पहले अंबाला के एक कस्बे में हुई थी। लेकिन किसी बात को लेकर उनके बेटे व बहू में तकरार हो गया। जिसके चलते मामला तालाक तक पहुंच गया। महिला ने बताया कि शनिवार को इसी तलाक मामले में कोर्ट में पेशी थी। जिसके चलते वे लोग और दूसरी ओर उनकी बहु पक्ष के लोग कोर्ट में पहुंच हुए थे। महिला के अनुसार वे दोनों पक्ष वहीं कोर्ट में खड़े बातचीत कर रहे थे। महिला का आरोप है कि तभी लड़की  पक्ष और उनके पक्ष के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उनसे मारपीट शुरू हो गई। महिला के अनुसार ईंटें, पत्थर व गमले बरसाए गए। उनके जमकर पिटाई की गई। जिससे उनके गुट के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस हंगामे और मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया।
-दूसरा मामला
बेटे ने बाप संग मिलकर मां पर किया हमला
दूसरी, घटना भी कोर्ट परिसर में ही सामने आई। इस घटना में एक बेटे ने अपने पिता व अन्यों के साथ मिलकर अपनी मां की ही पिटाई कर दी। ये देखकर वहां हंगामा हो गया। इस मामले में भी पुलिस ने बीचबचाव कर महिला को हमलावरों को चुंगल से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान हमलावरों ने महिला के भाई, मां और पिता को भी पीटा। वह भी घायल हो गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी अठारह साल पहले शादी हुई थी और पिछले पांच साल से अपने पति के साथ किसी विवाद को लेकर कोर्ट केस चल रहा है। शनिवार को उनकी पेशी थी, जिसमें उसके पति ने उसे कोर्ट के आदेश पर खर्चा देना था। लेकिन वे खर्चा नहीं लेकर आया। खैर, कोर्ट में अगली तारीख मिल गई। उसके बाद जब दोनों पक्ष कोर्ट परिसर से बाहर निकल रहे थे, तभी महिला के पति, बेटे ने अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला और उसके परिजनों को घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। महिला का कहना है कि अठारह दिन पहले ही उसके पित्ते का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन हमलावरों ने उसके पेट में काफी चोट मारी, जिससे वह घायल हो गई। इस हमले में महिला, महिला के भाई, माता और पिता सभी घायल हो गए। इस मामले में भी पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
---
कोर्ट परिसर में इस तरह के हमले व मारपीट कोई नई बात नहीं है। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जिसे लेकर वकीलों, मुवक्किलों व कोर्ट में अन्य कामों के लिए आने वाले लोगों में खासा रोष है। कोर्ट में ईंटें, पत्थर व गमले चल जाते हैं, लोग चोटिल हो जाते हैं। इसका मतलब यह है कि हमलावरों को पुलिस कर्मियों का कोई खौफ नहीं है। ऐसी घटनाओं से कोर्ट परिसर की सुरक्षा की भी पोल खुलती है। एसोसिएशन ने हाईकोर्ट व डीजीपी हरियाणा को ऐसी वारदातों से अवगत करवाकर कोर्ट परिसर की सुरक्षा को पुख्ता करने की मांग की हुई है।
-रोहित जैन, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन अंबाला-
---
दोनों मामलों में घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी घायलों के पुलिस द्वारा बयान लिए जाने हैं। बयान लेने के बाद ही पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई करेगी। कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर भी अंबाला पुलिस बहुत सतर्क और गंभीर है।
विज्ञापन

-हरपाल सिंह, चौकी प्रभारी, नंबर पांच, अंबाला सिटी-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें