फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के पास मिला लकड़ी ठेकेदार का शव

Mon, 26 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजोखरा थाना क्षेत्र के गांव नगला नानकू में एक लकड़ी ठेकेदार का गांव के शराब ठेके के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिटी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक बुजुर्ग के बेटे का कहना कि उसके पिता की हत्या की गई है। 58 वर्षीय मृतक बुजुर्ग बलकार सिंह के बेटे लखविंद्र ने बताया कि शनिवार देर रात उसके पिता गांव में शराब के ठेके पर दो व्यक्तियों के साथ बैठा हुआ था, लेकिन जब सुबह होने पर ठेके के पास उनके पिता का शव पड़ा मिला। ठेके पास स्थित खेत में दूर तक घसीटने के निशान भी बने हुए थे। बेटे का आरोप है कि दो व्यक्तियों ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है। वहीं, वारदात की सूचना फैलते ही मौके पर गांववासियों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिटी सिविल अस्पताल में भेजा। पुलिस थाना पंजोखरा एसएचओ दीपक कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में ऐसे सुबूत नहीं मिले है, जिससे ऐसा प्रतीत होता हो कि हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें