फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की बच्ची को बनाता रहा हवस का शिकार

Thu, 11 Jun 2015 12:58 AM IST
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र के मच्छी मोहल्ला में एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक न केवल बच्ची से चाकू की नोक पर दुष्कर्म करता था, बल्कि उसकी अश्लील तस्वीरें भी लेता था।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में सीडब्ल्यूसी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए चाइल्डलाइन कमेटी सदस्य परमजीत सिंह बडौला ने बताया कि करीब नौ साल की बच्ची ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष दिए बयानों में बताया है कि आरोपी पिछले करीब 10-11 दिनों से चाकू की नोक पर घर से थोड़ी दूर ले जाकर दुष्कर्म करता था।

यह सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था, लेकिन बच्ची ने किसी के माध्यम से चाइल्ड लाइन कमेटी के साथ संपर्क किया। तब जाकर इस घिनौनी घटना से पर्दाफाश हो सका।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि चाइल्ड लाइन कमेटी ने बच्ची को बरामद कर उसके बयान करवाए। बच्ची ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म के बाद उसकी अश्लील तस्वीरें लेता था और किसी को बताने पर चाकू से काटने की धमकी देता था।

चाइल्ड लाइन कमेटी ने बच्ची को बरामद कर इलाका पुलिस को सूचित किया। पुलिस कैंट थाना एसएचओ जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि करीब नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें