फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर कर रहे दंपति से मारपीट, मोबाइल छीना

Sat, 12 Sep 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के रामनगर इलाके में बाइक पर सवार होकर आए दो आरोपियों ने सैर कर रहे दंपति पर हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों युवक दंपति से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की तलाश करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस चौकी नंबर चार इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि रामनगर निवासी संजीव अपनी पत्नी सोनिया के साथ सैर कर रहे थे। लेकिन देर शाम के दौरान दो बाइक सवार युवक आए और दंपत्ति के साथ मारपीट करने लगे।उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने दंपत्ति से मारपीट के दौरान झपटमार करते हुए सामान लूटने में नाकाम रहे, लेकिन आरोपियों ने दंपत्ति का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना के बाद दोनों आरोपियों में से एक आरोपी सावन निवासी राजपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें