फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीए में स्क्रैप घोटाला: इंस्पेक्टर, ठेकेदार रिमांड पर

Sat, 19 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एमसीए स्क्रैप घोटाले में कोतवाली पुलिस ने सेनेटरी इंस्पेक्टर और ठेकेदार को काबू कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इस मामले में अन्य अफसरों और कर्मचारियों की संलिप्तता का मालूम करेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वीरवार को सिटी क पार्षद पुष्पिंद्र हरीश ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी मुखबिरी पर म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) के सिटी जोन कार्यालय से स्क्रैप घोटाले का न केवल पर्दाफाश किया था, बल्कि स्क्रैप को गायब होते हुए रंगे हाथों पकड़वाया था। इस दौरान वर्केबल मशीनों को लाखों रुपये का स्क्रैप बनाकर उन्हें ट्रक में भरकर बाहर भेजा जा रहा था, लेकिन इस ट्रक को रंगे हाथों काबू कर लिया गया था। इसी मामले में एमसीए कमिश्नर अजय तोमर के आदेश पर ज्वाइंट कमिश्नर गिरीश नागपाल ने सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बैनीवाल को सस्पेंड कर दिया। थाना प्रभारी रजनीश यादव का कहना है कि इस मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इस मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें