फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ढाबे पर बरसाईं गोलियां

Tue, 15 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़ में रायपुररानी मार्ग पर कोहड़ा चौक के पास ढाबे पर रविवार देर रात्रि एक उत्पाती ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। ढाबे के कारिंदों ने नीचे बैठकर व इधर-उधर भागकर जान बचाई। इस दौरान इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। ये तमाम गोलियां ढाबे पर रखे सब्जियों के बड़े पतीलों व अन्य बर्तनों पर लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फायर करने वाला कथित आरोपी नजदीकी गांव लाहा का बाशिंदा और प्रभावशाली नेता का भतीजा बताया जा रहा है। फायरिंग से ढाबा मालिक व उसके कारिंदे खौफजदा हैं। कोहड़ा चौक पर स्थित ए वन ढाबे के मालिक जसवंत सैनी वासी भूरेवाला ने बताया कि रविवार की देर रात लाहा गांव वासी आरोपी उनके ढाबे पर आया था। ढाबे पर आकर आरोपी ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। रोकने पर वह गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो गया और फिर वहां से चला गया। उसके बाद आरोपी रात्रि लगभग एक बजे आरोपी एक अन्य युवक के साथ गाड़ी में आया और आते ही उसने उन्हें ललकारते हुए बंदूक से फायर कर दिया। जसवंत सैनी व अन्य के मुताबिक इस फायरिंग में उसके कारिंदे बाल-बाल बच गए। लेकिन बंदूक से छोड़ी गई गोलियों के छर्रे ढाबे पर रखे पतीलों सहित अन्य सामान पर लगे। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने इस घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने इस प्रकरण की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें