फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स की दुकान से सोने-चांदी के जेवर उड़ाए

Mon, 02 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव थंबड़ में शनिवार रात युवक ने ज्वैलर्स की दुकान से सोने-चांदी के जेवर उड़ा लिये। दुकानदार ने रविवार सुबह जब दुकान पर हजारों का सामान नहीं देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित दुकानदार मुकेश बग्गा ने बराड़ा पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि शनिवार को उसकी दुकान पर उसका बेटा अभिषेक बैठा था।तभी उसकी दुकान पर गांव का ही एक अन्य युवक  आया और वह किसी बहाने से दुकान से ही छत की तरफ गई सीढिय़ों पर चला गया और वहां की कुंडी खोल आया। शाम को उसका बेटा दुकान बंद करके घर चला आया। तभी रात्री को छत से वह युवक उसकी दुकान पर आया और उसने वहां रखे 11 जोड़े चांदी के पायल एवं 9 जोड़े सोने की छोटी बालियां वहां से चोरी कर ले गया। सुबह उन लोगों को चोरी का पता चला तो उसके बेटे ने बताया कि गांव का ही एक युवक बीते दिवस सीढिय़ों से ऊपर गया था। छत पर जाकर उन्होंने देखा कि सीढिय़ों की कुंडी का खुला पाया, जिससे शक की सुई युवक की तरफ घूम गई। वहीं युवक पर जब पुलिस ने दबाव डाला तो उसने सच्चाई उजागर कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें