फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: पति बना हैवान... क्रिकेट बैट से पत्नी का सिर फाड़ा, 30 टांके लगे, लव मैरिज के बाद रिश्ते में पड़ी दरार

Mon, 09 Jun 2025 03:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में पति ने अपनी पत्नी को इस कदर पीटा कि उसका सिर फाड़ दिया। आरोपी पति ने क्रिकेट बैट से पत्नी पर हमला किया। महिला के सिर पर 30 टांके लगे हैं। 
विज्ञापन
घायल महिला अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। निर्दीय पति ने अपनी पत्नी को क्रिकेट बैट से बड़ी बेरहमी से पीटा। महिला के सिर पर 30 टांके लगे हैं। वहीं उसके शरीर पर अन्य हिस्सों पर भी चोट आई है। घटना अंबाला के बब्याल के टंकी वाले मोहल्ले की है। 
विज्ञापन


आपसी झगड़े के चलते आरोपी पति ने पत्नी पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। दोनों पति-पत्नी अलग रहते हैं। पत्नी की ओर से पिछले महीने पति को तलाक का नोटिस भेजा गया था। इस बात से वह रंजिश में था। सोमवार को आरोपी पति ने पत्नी को बात करने के लिए अकेले अपने घर बुलाया था। जैसे ही महिला घर पहुंची तो आरोपी पति ने उसपर बैट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल महिला की पहचान 29 वर्षीय मनप्रीत के तौर पर हुई है। वहीं उसका आरोपी पति प्रदीप फरार है। 

विज्ञापन


घायल मनप्रीत को उपचार के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां महिला के सिर पर कई जगह गहरे घाव होने के कारण 30 टांके लगे हैं। उसके दोनों बाजुओं में भी नील पड़े हुए हैं। बाजू तो दूसरे हाथ में जोड़ के एक्स-रे करवाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


14 साल पहले की थी लव मैरिज
घायल मनप्रीत ने बताया कि वह बब्याल में ही टंकी वाली गली में रहती है। उसकी लव मैरिज 2011 में प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटा व एक बेटी हैं। आपसी झगड़े के चलते कई बार थाने में शिकायत दे चुकी है। आपसी सहमति के चलते मई माह में कोर्ट से तालाक के लिए नोटिस भिजवाया था। सोमवार को सुबह बात करने के लिए बुलाकर हमला किया। शोर मचने के बाद पड़ोसियों ने बीच बचाव कर महिला को बचाया। मारपीट के बाद हमलावर पति मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें