अंबाला में हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर जा रहे दो कांवड़ियों को दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित जंडली पुल के पास तेज रफ्तार कैंटर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा शुक्रवार अलसुबह तीन बजे के करीब हुआ। गंभीर रूप से घायलों को राहगीर अंबाला शहर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे।
मृतक की पहचान लुधियाना के मुल्लापुर निवासी संदीप के रूप में हुई, सुरेश घायल
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न आने पर दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जहां लुधियाना के मुल्लापुर निवासी संदीप की मौत हो गई, जबकि सुरेश उपचाराधीन है। पड़ाव पुलिस ने सूचना मिलते ही कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रभावित हुए यातायात को भी दुरुस्त करवाया। पड़ाव थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि हादसे में संदीप की मौत तो सुरेश घायल है। जांच अधिकारी पीजीआई रवाना हो गए है और घायल के बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।