हरियाणा के अंबाला के धनौरा व बिंजलपुर गांव में पकड़ी गई नकली शराब की फैक्टरी मामले में पुलिस ने दो ओर आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के मेरठ निवासी शेखर व उत्तरप्रदेश के कुरथल गांव निवासी प्रवीन के रूप में हुई है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि इस मामले में पुलिस ने एक दिन पहले उत्तम व पुनीत को काबू कर लिया था।