फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: भाजपा नेता से मांगी रंगदारी, लारेंस गैंग के नाम पर डाक से आई चिट्ठी, अभद्र भाषा लिख मांगे एक करोड़

Sun, 08 Oct 2023 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

रंगदारी मांगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब अंबाला में भाजपा नेता बीएस बिंद्रा से लारेंस गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में भाजपा के सदर मंडल के महामंत्री और पंजाबी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पूर्व प्रधान बीएस बिंद्रा से लारेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डाकिया गिफ्ट गैलरी में आया था। बताया कि उससे मिली चिट्ठी में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। लिखा कि यह पैसे दशहरे वाले दिन छावनी के सिसिल कॉन्वेंट स्कूल के बाहर खड़ी 7788 नंबर की गाड़ी में रख दे। ऐसा नहीं करने पर परिवार को गोलियों से भून देंगे। इलाका पुलिस ने बिंद्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि करीब 11 बजे सदर बाजार स्थित उसकी दुकान में बेटा बैठा था। उस दौरान एक डाकिया आया। उस डाकिए ने उसके अलावा अन्य दुकानों में भी चिट्ठियां दी थी। पंजाबी गुरुद्वारा साहिब की बैठक से शाम को लौटे तो बेटे ने चिट्ठी दी। चिट्ठी पढ़ते ही उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली और डाकिए तक पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें