फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत में किया पेश, दो दिन के रिमांड पर भेजा

Sat, 08 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सीआईए वन ने कैंट के दयाल बाग एरिया में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध पिस्टल और चार कारतूस सहित काबू किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक ट्यूबवेल पर बने कमरे से तीन पिस्टल व पांच कारतूस और बरामद किए हैं। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की पहचान जगप्रीत सिंह निवासी दयाल बाग के रूप में हुई है। डीसीपी अरबर डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि सीआईए वन को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार सहित घूम रहा है। इसी पर सीआईए वन की टीम ने बताए गए स्थान पर कार्रवाई की और आरोपी जगप्रीत सिंह निवासी दयाल बाग को टांगरी पुल के पास से दबोचा। आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ करने पर उसने इन हथियारों के अतिरिक्त अन्य हथियार रखना भी कबूल किया है। विशेष पुलिस दल ने आरोपी द्वारा कबूल किए अनुसार गांव रामपुर सरसेहड़ी में उसके खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे से 3 अवैध देसी पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस और बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें