फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जमीन के बदले नौकरी पाने का मामला, अंबाला मंडल के 11 कर्मचारियों को सीबीआई ने किया तलब

Fri, 28 Jul 2023 12:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला मंडल के लगभग 11 कर्मचारी को जांच में शामिल होने के निर्देश पर्सनल विभाग की तरफ से जारी किए गए हैं। वरिष्ठ पर्सनल अधिकारी रविंद्र सिंह की तरफ से लिखित आदेश सभी विभागीय अधिकारियों को भी भेजे गए हैं ताकि वो समय अनुसार कर्मचारियों को सीबीआई मुख्यालय जाने के निर्देश दें।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के दौरान जमीन के बदले नौकरी लेने वाले अंबाला मंडल के रेलवे कर्मचारियों को सीबीआई द्वारा नोटिस जारी किया गया है। इसके तहत उन्हें जांच में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। अंबाला मंडल के लगभग 11 कर्मचारी को जांच में शामिल होने के निर्देश पर्सनल विभाग की तरफ से जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय में जांच में शामिल होने के निर्देश 
इसमें अजय कुमार टेक्नीशियन 3 चंडीगढ़, अजय कुमार टेक्नीशियन 1 चंडीगढ़, अनिल कुमार यादव प्वाइंट्स मैन किला रायपुर , ज्ञान देव रॉय पोर्टर अंबाला, जितेंद्र कुमार सिंह टेकनिशिया सहारनपुर, मनोज कुमार प्वाइंट्स मैन पटियाला, राजबालम प्रसाद ट्रैक मैन, राम दयाल प्वाइंट्स मैन रामपुरा फूल, सत्येंद्र कुमार यादव केबिन मैन खान आलमपुरा यार्ड और उपेंद्र कुमार चौधरी टेक्नीशियन 2 सहारनपुर को दिल्ली लोधी रोड स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचकर जांच में शामिल होने का पत्र जारी किए गया है।

सभी को 26 से 31 जुलाई तक सीबीआई जांच में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पर्सनल अधिकारी रविंद्र सिंह की तरफ से लिखित आदेश सभी विभागीय अधिकारियों को भी भेजे गए हैं ताकि वो समय अनुसार कर्मचारियों को सीबीआई मुख्यालय जाने के निर्देश दें। गौरतलब है कि वर्ष 2004 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने जमीन के बदले नौकरी देने की योजना लागू की थी।
विज्ञापन


इसके तहत काफी लोगों को रेलवे में नौकरी दी गई। इस दौरान कुछ अन्य लोगों को भी नौकरी मिल गई, जिनका इस योजना से कोई लेना-देना ही नहीं था। इसकी जांच अब सीबीआई द्वारा की जा रही है। कुछ समय पहले भी सीबीआई ने अंबाला मंडल के रेल कर्मचारियों का डाटा खंगाला था ताकि मामले से जुड़ी सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें