फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश

Sun, 04 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजोखरा इलाके में गत देर रात एक लुटेरे ने केनरा बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया। ये लुटेरा अकेला था और उसने किसी प्रकार का नकाब भी नहीं पहन रखा था। ये लुटेरा काफी देर तक एटीएम में रहा और एटीएम का सेफ खोलने का प्रयास करता रहा। लेकिन जब उसे कामयाब नहीं मिली तो वे वापस चला गया। लेकिन उसकी ये करतूत बैंक के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर लिया है, लेकिन अभी पुलिस को बैंक प्रबंधन की लिखित शिकायत का इंतजार है, उसके बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


आते ही तोड़ा एटीएम का कैमरा
पुलिस के अनुसार लुटेरा अकेला ही एटीएम में दाखिल हुआ था। उसने किसी प्रकार का कोई नकाब नहीं पहना हुआ था। उसने आते ही पहले तो एटीएम का कैमरा तोड़ा और फिर वहीं एटीएम का सेफ खोलने का प्रयास करना शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद वह सेफ का अंदरूनी दरवाजे को नहीं भेद पाया। जिसके चलते सेफ में रखे बैंक के लाखों रुपये बच गए और मायूस लुटेरा वापस चला गया।

उधर, इसकी सूचना तुरंत पंजोखरा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका का मुआयना किया। उधर, बैंक ने एटीएम में लगे अपने सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। जिसमें उस युवक की करतूत कैद हो गई। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


अरोपी लुटेरे ने किसी प्रकार का कोई नकाब नहीं पहना था और उसने एटीएम का कैमरा तोड़ दिया था। जबकि उसने सेफ के बाहरी ढक्कन से भी छेड़छाड़ की, लेकिन वह सेफ नहीं खोल पाया। इस बारे में अभी बैंक की लिखित शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। बैंक ही बताएगा कि एटीएम में कितने रुपये थे?
विज्ञापन

-दीपक कुमार, एसएचओ, पंजोखरा

एटीएम लूट के ये मामले आ चुके सामने
-सिटी के हिसार रोड पर एक बैंक के एटीएम में लूट, गार्ड की हत्या की गई
-कपड़ा मार्केट में एटीएम को लूटने का प्रयास
-बलदेव नगर में एटीएम को तोड़कर लूटने की कोशिश की गई
-सिविल अस्पताल के एटीएम से गायब हुए रुपये
-कैंट के गांधी मार्केट में लगे एटीएम को तोडने का प्रयास
-कांग्रेस भवन के पास बैंक के एटीएम को तोड़ा, लेकिन सेफ नहीं खोल पाए
-निकलसन रोड पर कबाड़ी बाजार के एटीएम को तोड़ा
-मालरोड पर बैंक के एटीएम को तोडने का किया प्रयास
-पंजोखरा रोड पर एटीएम को तोडने का प्रयास किया
-डिफेंस कालोनी में एक एटीएम ही उठाकर ले गए थे चोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें