फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार गडढे में पलटी, भ्ााजपा एमएलए की रिश्तेतार की माैत

Thu, 01 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को अंबाला रोड पर गांव बड़ागढ़ के निकट बेकाबू कार पुलिया से टकराकर गड्ढ़े में जा गिरी। हादसे में जहां महिला की मौत हो गई, वहीं उसके ग्यारह साल का बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गया। पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। महिला की मौत हुई, वह कालका की भाजपा विधायक लतिका शर्मा के जेठ के बेटे की बहू है। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। अश्वनी शर्मा की पत्नी पूनम नारायणगढ़ के हुडा सेक्टर-4 की वासी थी। बुधवार को अपने पैतृक गांव पतरेहड़ी से कार में अपने बेटे के साथ लौट रही थी। जैसे ही कार अंबाला हाइवे पर बड़ागढ़ गांव के नजदीक पहुंची तो यह अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई, जिसके बाद यह सड़क किनारे बने गड्ढे़ में गिर गई। राहगीरों ने कार सवारों को निकालने की कोशिश शुरू कर दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार से महिला व उसके बेटे को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने महिला पूनम शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके 11 साल के बेटे मंथन को प्राथमिक उपचार दिया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। शहजादपुर थाने के एसएचओ मेहर सिंह का कहना पुलिस इस संबंध में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें